Skip to content

बुध और ग्रहों की युति के प्रभाव: राशिफल और उपाय

ग्रहों की युति का फल

किस जन्म – लग्न के किस भाव में, किस राशि पर कौन – सा ग्रह स्थित हो, तो उसका क्या फलादेश होता है – इसका विस्तृत किया जा चूका है। अब हम विविध ज्योतिष ग्रथों के आधार पर ग्रहों की युति के फलादेश का वर्णन करते हैं। अर्थात जन्म – कुंडली के एक ही भाव में यदि दो, तीन, चार, पांच, छः अथवा सात ग्रह एक साथ बैठे हों, तो वे जातक के जीवन पर अपना क्या विशेष प्रभाव डालते हैं – इसकी जानकारी प्रस्तुत प्रकरण में दी जा रही है।

ग्रहों की युति से सम्बंधित आगे जो उदाहरण  – कुंडलियां दी गयी हैं वे सभी मेष लग्न ही हैं, अतः उन्हें केवल उदाहरण के रूप में ही समझना चाहिए। विभिन्न व्यक्तियों की जन्म – कुंडलियां विभिन्न लग्नो की होती हैं, इसी प्रकार विभिन्न ग्रहों की युति भी विभिन्न भावों में होती है। अस्तु, इन उदाहरण – कुंडलियों को मात्र आधार मानकर अपनी जन्म- कुंडली की लग्न, भाव तथा राशि का विचार करते हुए युति के प्रभाव का निष्कर्ष निकालना चाहिए।

ग्रहों के संबंध में सामान्य सिंद्धांत यह है की ये ग्रह यदि अपने मित्र – ग्रह के साथ बैठे होते हैं, तो उसके प्रभाव को बढ़ाते हैं और शत्रु ग्रह के साथ बैठते हैं , तो उसके प्रभाव को घटाते हैं। राहु – केतु स्वयं कभी एक साथ नहीं बैठते। ये सदैव एक – दूसरे से सातवें स्थान  पर ही रहते हैं। 

दो ग्रहों की युति

दो ग्रहों की युति का प्रभाव नीचे लिखे अनुसार समझना चाहिए –

  • यदि जन्म – काल में बुध और गुरु की युति हो, तो जातक नृत्य – वाघ में कुशल धैर्यवान, सुखी, पंडित, नीतिज्ञ, विनयी, धैर्यवान, उदार, श्रेष्ठ गुणों से युक्त तथा सुगन्धित वस्तुओं से प्रेम रखने वाला होता है।
WhatsApp Image 2024 05 17 at 12.04.39
  • यदि जन्म – काल में बुध और शुक्र की युति हो, तो जातक शिल्पकला में कुशल, वेदज्ञ, संगीतज्ञ, धनी, प्रियवादी, हास्यप्रिय, सुखी प्रप्तापि, चतुर, सदैव आनंदित रहने वाला, श्रेष्ठ स्वरुप वाला तथा अनेक मनुष्यों का स्वामी होता है।
WhatsApp Image 2024 05 17 at 12.04.54
  • यदि जन्म – काल में बुध और शनि की युति हो, तो जातक कलह- प्रिय, चंचल चित्त वाला, संगीत, काव्य आदि में कुशल, भ्रमणशील, उद्योगहीन, उचित बात बोलने वाला तथा दुर्बल शरीर वाला होता है।
WhatsApp Image 2024 05 17 at 12.05.07

🎤 Want to Create Stunning AI Voiceover Videos? 🔥

🚀 Try Fliki AI – your ultimate tool for turning text into professional videos with voiceovers! Perfect for YouTube, Reels, and social media 📱

🌟 Try Fliki AI Now!

Verified by MonsterInsights