Skip to content

तीन ग्रहों की युति का ज्योतिषीय विश्लेषण: चंद्र, बुध और अन्य ग्रहों के प्रभाव

ग्रहों की युति का फल

किस जन्म – लग्न के किस भाव में, किस राशि पर कौन – सा ग्रह स्थित हो, तो उसका क्या फलादेश होता है – इसका विस्तृत किया जा चूका है। अब हम विविध ज्योतिष ग्रथों के आधार पर ग्रहों की युति के फलादेश का वर्णन करते हैं। अर्थात जन्म – कुंडली के एक ही भाव में यदि दो, तीन, चार, पांच, छः अथवा सात ग्रह एक साथ बैठे हों, तो वे जातक के जीवन पर अपना क्या विशेष प्रभाव डालते हैं – इसकी जानकारी प्रस्तुत प्रकरण में दी जा रही है।

ग्रहों की युति से सम्बंधित आगे जो उदाहरण  – कुंडलियां दी गयी हैं वे सभी मेष लग्न ही हैं, अतः उन्हें केवल उदाहरण के रूप में ही समझना चाहिए। विभिन्न व्यक्तियों की जन्म – कुंडलियां विभिन्न लग्नो की होती हैं, इसी प्रकार विभिन्न ग्रहों की युति भी विभिन्न भावों में होती है। अस्तु, इन उदाहरण – कुंडलियों को मात्र आधार मानकर अपनी जन्म- कुंडली की लग्न, भाव तथा राशि का विचार करते हुए युति के प्रभाव का निष्कर्ष निकालना चाहिए।

ग्रहों के संबंध में सामान्य सिंद्धांत यह है की ये ग्रह यदि अपने मित्र – ग्रह के साथ बैठे होते हैं, तो उसके प्रभाव को बढ़ाते हैं और शत्रु ग्रह के साथ बैठते हैं , तो उसके प्रभाव को घटाते हैं। राहु – केतु स्वयं कभी एक साथ नहीं बैठते। ये सदैव एक – दूसरे से सातवें स्थान  पर ही रहते हैं। 

तीन ग्रहों की युति

तीनों ग्रहों की युति का प्रभाव नीचे लिखे अनुसार समझना चाहिए –

  • यदि जन्म काल में चंद्र, बुध और गुरु की युति हो, तो जातक बुद्धिमान, भाग्यवान श्रेष्ठ मनोवृति वाला, यशस्वी, परम प्रसिद्द, श्रेष्ठ मित्रों वाला, तेजस्वी, धनवान, पुत्र, मित्र, स्त्री आदि से युक्त तथा कुशल वक्ता होता है | 
WhatsApp Image 2024 05 28 at 11.35.14 1
  • यदि जन्म काल में चंद्र, बुध और शुक्र की युति हो, तो जातक बड़ा विद्वान् होता है, ईर्ष्यालु, धन का लोभी, दुराचारी तथा नीचवृत्ति द्वारा आजीविका का उपार्जन करने वाला होता है | वह श्राद्ध के संबंध में विशेष श्रद्धालु रहता है |
WhatsApp Image 2024 05 28 at 11.35.59
  • यदि जन्म काल में चंद्र, बुध और शनि की युति हो, तो जातक विनम्र, सम्पूर्ण कलाओं में कुशल, श्रेष्ठ बुद्धि वाला, विश्वप्रसिद्ध, राजाओं को प्रिय, नगर अथवा ग्राम पर आधिपत्य रखने वाला, महा विद्वान्, प्रियवादी, पंडित तथा लंबे शरीर वाला होता है |
WhatsApp Image 2024 05 28 at 11.36.41

🎤 Want to Create Stunning AI Voiceover Videos? 🔥

🚀 Try Fliki AI – your ultimate tool for turning text into professional videos with voiceovers! Perfect for YouTube, Reels, and social media 📱

🌟 Try Fliki AI Now!

Verified by MonsterInsights