Skip to content

Khatu Shyam Aarti Lyrics

Khatu Shyam Ji Ki Aarti: श्री खाटू श्याम बाबा की आरती, ओम जय श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे

Khatu Shyam Ki Aarti : खाटू श्याम की आरती सच्चे मन से जो भी भक्त गाते हैं उस पर श्याम बाबा की कृपा हो जाती है। खाटू श्याम बाबा के भक्त कभी भी जीवन की चुनौतियों से हारते नहीं है और श्याम भक्तो के सब बिगड़े काम बन जाते हैं। तो आइये  खाटू श्याम बाबा का नाम लेकर बोलिए हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा और आरती कीजिए खाटू श्याम की।

download 1

Khatu Shyam Aarti Lyrics | Shri Khatu Shyam Ji Ki Aarti | श्री खाटू श्याम जी की आरती
ओम जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे, खाटू श्याम की भक्ति में इस आरती का गायन सुबह शाम करें तो श्याम बाबा की आप पर बड़ी कृपा बनी रहेगी। बाबा श्याम आपको हर संकट और कष्ट से निकाल लेंगे क्योंकि कहते हैं कि, हारे का सहारा, खाटू श्याम है हमारा।

ओम जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे।

खाटू धाम विराजत, अनुपम रूप धरे।।

ओम जय श्री श्याम हरे.. बाबा जय श्री श्याम हरे।।

रतन जड़ित सिंहासन,सिर पर चंवर ढुरे।

तन केसरिया बागो, कुण्डल श्रवण पड़े।।

ओम जय श्री श्याम हरे.. बाबा जय श्री श्याम हरे।।

गल पुष्पों की माला, सिर पार मुकुट धरे।

खेवत धूप अग्नि पर, दीपक ज्योति जले।।

ओम जय श्री श्याम हरे.. बाबा जय श्री श्याम हरे।।

मोदक खीर चूरमा, सुवरण थाल भरे।

सेवक भोग लगावत, सेवा नित्य करे।।

ओम जय श्री श्याम हरे.. बाबा जय श्री श्याम हरे।।

झांझ कटोरा और घडियावल, शंख मृदंग घुरे।

भक्त आरती गावे, जय-जयकार करे।।

ओम जय श्री श्याम हरे.. बाबा जय श्री श्याम हरे।।

जो ध्यावे फल पावे, सब दुःख से उबरे।

सेवक जन निज मुख से, श्री श्याम-श्याम उचरे।।

ओम जय श्री श्याम हरे.. बाबा जय श्री श्याम हरे।।

श्री श्याम बिहारी जी की आरती, जो कोई नर गावे।

कहत भक्त-जन, मनवांछित फल पावे।।

ओम जय श्री श्याम हरे.. बाबा जय श्री श्याम हरे।।

जय श्री श्याम हरे, बाबा जी श्री श्याम हरे।

निज भक्तों के तुमने, पूरण काज करे।।

ओम जय श्री श्याम हरे.. बाबा जय श्री श्याम हरे।।

ओम जय श्री श्याम हरे, बाबा जय श्री श्याम हरे।

खाटू धाम विराजत, अनुपम रूप धरे।।

ओम जय श्री श्याम हरे.. बाबा जय श्री श्याम हरे।।

🎤 Want to Create Stunning AI Voiceover Videos? 🔥

🚀 Try Fliki AI – your ultimate tool for turning text into professional videos with voiceovers! Perfect for YouTube, Reels, and social media 📱

🌟 Try Fliki AI Now!

Verified by MonsterInsights