तीन ग्रहों की युति का ज्योतिषीय विश्लेषण: चंद्र, मंगल और अन्य ग्रहों के प्रभाव

ग्रहों की युति का फल

किस जन्म – लग्न के किस भाव में, किस राशि पर कौन – सा ग्रह स्थित हो, तो उसका क्या फलादेश होता है – इसका विस्तृत किया जा चूका है। अब हम विविध ज्योतिष ग्रथों के आधार पर ग्रहों की युति के फलादेश का वर्णन करते हैं। अर्थात जन्म – कुंडली के एक ही भाव में यदि दो, तीन, चार, पांच, छः अथवा सात ग्रह एक साथ बैठे हों, तो वे जातक के जीवन पर अपना क्या विशेष प्रभाव डालते हैं – इसकी जानकारी प्रस्तुत प्रकरण में दी जा रही है।

ग्रहों की युति से सम्बंधित आगे जो उदाहरण  – कुंडलियां दी गयी हैं वे सभी मेष लग्न ही हैं, अतः उन्हें केवल उदाहरण के रूप में ही समझना चाहिए। विभिन्न व्यक्तियों की जन्म – कुंडलियां विभिन्न लग्नो की होती हैं, इसी प्रकार विभिन्न ग्रहों की युति भी विभिन्न भावों में होती है। अस्तु, इन उदाहरण – कुंडलियों को मात्र आधार मानकर अपनी जन्म- कुंडली की लग्न, भाव तथा राशि का विचार करते हुए युति के प्रभाव का निष्कर्ष निकालना चाहिए।

ग्रहों के संबंध में सामान्य सिंद्धांत यह है की ये ग्रह यदि अपने मित्र – ग्रह के साथ बैठे होते हैं, तो उसके प्रभाव को बढ़ाते हैं और शत्रु ग्रह के साथ बैठते हैं , तो उसके प्रभाव को घटाते हैं। राहु – केतु स्वयं कभी एक साथ नहीं बैठते। ये सदैव एक – दूसरे से सातवें स्थान  पर ही रहते हैं। 

तीन ग्रहों की युति

तीनों ग्रहों की युति का प्रभाव नीचे लिखे अनुसार समझना चाहिए –

  • यदि जन्म काल में चंद्र, मंगल और बुध की युति हो, तो जातक दुराचारी, पापी, बंधु- बांधवों से हीं, जीविका – विहीन, अपमानित, अत्यंत दीन तथा नीच मनुष्यों की संगति वाला होता है।
WhatsApp Image 2024 05 24 at 11.40.23
  • यदि जन्म काल में चंद्र, मंगल और गुरु की युति हो, तो जातक क्रोधी, स्त्री में आसक्त, फोड़ा फुंसी से युक्त, सुन्दर शरीर वाला, अपहरणकर्ता, बलवान, स्त्रियों को प्रिय, परस्त्रीगामी तथा सदैव प्रसन्न रहने वाला होता है।
WhatsApp Image 2024 05 24 at 11.41.03
  • यदि जन्म काल में चंद्र, मंगल और शुक्र की युति हो, तो जातक की माता और स्त्री दुष्ट स्वभाव वाली होती है। ऐसा व्यक्ति शीत से डरने वाला, निरंतर भ्रमणशील, चंचल स्वभाव वाला तथा कुशल होता है, परंतु उसका पुत्र शीलवान होता है।
WhatsApp Image 2024 05 28 at 11.48.56 1
  • यदि जन्म काल में चंद्र, मंगल और शनि की युति हो, तो जातक की माता उसके बालयकाल में ही मृत्यु को प्राप्त हो जाती है। ऐसा व्यक्ति क्षुद्र स्वभाव वाला, कुटिल, लोकद्वेषी तथा कलह – प्रिय होता है। वह सदैव दुखी बना रहता है।
WhatsApp Image 2024 05 24 at 11.43.11
Scroll to Top
Verified by MonsterInsights