श्री गोवर्धन महाराज आरती श्री गोवर्धन पर्वत की सबसे प्रसिद्ध आरती में से एक है। यह प्रसिद्ध आरती श्री गोवर्धन से सम्बन्धित अधिकांश अवसरों विशेषतः गोवर्धन पूजा पर गायी जाती है।
॥ आरती श्री गोवर्धन महाराज की ॥
श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज,तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तोपे पान चढ़े तोपे फूल चढ़े,तोपे चढ़े दूध की धार। तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तेरी सात कोस की परिकम्मा,चकलेश्वर है विश्राम। तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।