Tota Palne Ke Fayde : वास्तुशास्त्र और धर्म दोनों में ही तोते को एक शुभ पक्षी माना जाता है। तोते को घर में रखने से सुख समृद्धि बढ़ती है। बोलने वाला तोता हो तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। जानिए तोते को घर में रखने के फायदे और उपाय।
Vastu Tips of Parrot: वास्तुशास्त्र और धार्मिक मान्यताओं में तोते को शुभ प्रभाव वाला पक्षी माना गया है। तोते का संबंध मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर से माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में हरे रंग का यह पक्षी बुध का कारकगृह माना जाना जाता है। बुध को एक शुभ और सौम्य ग्रह माना गया है। जिसके शुभ प्रभाव से धन में वृद्धि होती है बुद्धि तेज होती हैं। वहीं तोते को प्रेम सम्बन्ध के देवता कामदेव की सवारी भी माना गया है। इसलिए तोते को घर में पालने से घर के सदस्यों में प्रेम और स्नेह बना रहता है। आइए जानते हैं तोते को घर में रखने के फायदे और हमे तोता पालते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
तोते को यदि आप अपने घर में रखने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको बता दें कि एक तोता को अकेले नहीं रखना चाहिए। आपके घर में यदि तोता है, तो वह जोड़े में होना चाहिए। यह एक पौराणिक मान्यता भी है कि तोता और मैना की जोड़ी घर को सुख-शांति से भर देती है। तोते को अकेले रखने से उसका अकेलापन बढ़ सकता है, जबकि जोड़े में वह दोस्ती और मिलनसर संबंध बना सकते हैं। इसलिए घर में तोते को अकेले नहीं, बल्कि मैना के साथ रखने की सलाह दी जाती है ताकि आपके घर का वातावरण सुखमय और समृद्धि भरपूर हो सके।सर संबंध बना सकते हैं।
तोते को साधारण नहीं बल्कि धार्मिक पक्षी माना जाता है । इसलिए अगर आप तोते को पालना चाहते हैं तो इसे पूर्व या फिर उत्तर दिशा में ही रखें। इस दिशा का संबंध धन के देवता भगवान कुबेर और धन की देवी मां लक्ष्मी से होता है। इसलिए इस दिशा में तोते को रखने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
तोते एक वफादार पक्षी होता है और इसको पालने से घर के लोगों की अकाल मृत्यु से रक्षा होती है। तोता आपके ऊपर आनेवाली मुसीबतों को अपने ऊपर ले लेता है और आपकी अकाल मृत्यु से रक्षा करता है। जिस घर में तोता रहता है वहां के लोग किस्मत के धनी होते हैं और ईश्वर की कृपा उन पर हमेशा बनी रहती है।
तोते के पालन-पोषण का आपको बहुत ही विशेष ध्यान रखना होगा । यदि आप तोते को पालते हैं तो उसे खिलाने के लिए अधिक से अधिक हरी चीजों का प्रयोग करें। ऐसा करने से आपके घर में हमेशा खुशहाली बढ़ेगी। तोता घर में है तो उसका खुश रहना बेहद जरूरी होता है। अगर तोता आपसे नाराज हो जाता है तो आपकी किस्मत भी आपसे रूठ जाती है।