ॐ जय गंगे माता | गंगा माता आरती - हिन्दी गीतिकाव्य

maa

ॐ जय गंगे माता माँ गंगा की सबसे प्रसिद्ध आरती है। यह प्रसिद्ध आरती गंगा माता से सम्बन्धित अधिकांश अवसरों पर गायी जाती है।

image
॥ आरती श्री गंगाजी ॥

ॐ जय गंगे माता,मैया जय गंगे माता।
जो नर तुमको ध्याता,मनवांछित फल पाता॥

ॐ जय गंगे माता॥

चन्द्र-सी ज्योति तुम्हारी,जल निर्मल आता।
शरण पड़े जो तेरी,सो नर तर जाता॥

ॐ जय गंगे माता॥

पुत्र सगर के तारे,सब जग को ज्ञाता।
कृपा दृष्टि हो तुम्हारी,त्रिभुवन सुख दाता॥

ॐ जय गंगे माता॥

एक बार जो प्राणी,शरण तेरी आता।
यम की त्रास मिटाकर,परमगति पाता॥

ॐ जय गंगे माता॥

आरती मातु तुम्हारी,जो नर नित गाता।
सेवक वही सहज में,मुक्ति को पाता॥

ॐ जय गंगे माता॥
x
Scroll to Top
Verified by MonsterInsights