Skip to content

ब्रह्मा आरती – हिन्दी गीतिकाव्य 

ब्रह्मा आरती – हिन्दी गीतिकाव्य

image 800x500 1
पितु मातु सहायक स्वामी सखा भगवान ब्रह्मा की सबसे प्रसिद्ध आरती में से एक है। यह प्रसिद्ध आरती भगवान ब्रह्मा से सम्बन्धित अधिकांश अवसरों पर गायी जाती है।
1
॥ आरती श्री ब्रह्मा जी ॥

पितु मातु सहायक स्वामी सखा,तुम ही एक नाथ हमारे हो।

जिनके कुछ और आधार नहीं,तिनके तुम ही रखवारे हो।

सब भाँति सदा सुखदायक हो,दुःख निर्गुण नाशन हारे हो।

प्रतिपाल करो सिगरे जग को,अतिशय करुणा उर धारे हो।

भुलि हैं हम तो तुमको,तुम तो हमरी सुधि नाहिं बिसारे हो।

उपकारन को कछु अन्त नहीं,छिन ही छिन जो विस्तारे हो।

महाराज महा महिमा तुम्हरी,मुझसे बिरले बुधवारे हो।

शुभ शान्ति निकेतन प्रेमनिधि,मन मन्दिर के उजियारे हो।

इस जीवन के तुम जीवन हो,इन प्राणन के तुम प्यारे हो।

तुम सों प्रभु पाय ‘प्रताप’ हरि,केहि के अब और सहारे हो।

3 1

🎤 Want to Create Stunning AI Voiceover Videos? 🔥

🚀 Try Fliki AI – your ultimate tool for turning text into professional videos with voiceovers! Perfect for YouTube, Reels, and social media 📱

🌟 Try Fliki AI Now!

Verified by MonsterInsights