Skip to content

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इन वास्तु नियमों का रखें ध्यान, स्वास्थ्य व धन की स्थिति बनी रहेगी।

Kitchen Vastu Tips: घर के वास्तु नियमों के साथ-साथ, किचन में खाना बनाने और खाना खाने के लिए भी वास्तु शास्त्र में कई महत्वपूर्ण नियम होते हैं। यदि हम इन नियमों का पालन करते हैं, तो घर में खुशियों और समृद्धि की महसूस होती है। जब घर का वास्तु ठीक नहीं होता, तो घर में दुखों का बसेरा होता है और व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Kitcehn Vastu tips, kitchen vastu rules, vastu tips for home, vastu tips for kitchen

Kitchen Vastu Tips : हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। वास्तु शास्त्र में घर की हर छोटी से लेकर बड़ी वस्तु को रखने के कुछ नियम बताए गए हैं। जिनका ध्यान रखा जाए तो व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं, वास्तु शास्त्र में रसोई घर से संबंधित भी कुछ नियम बताए गए हैं जिनका ध्यान रखा जाना जरूरी है। आइए जानते हैं किचन संबंधी वास्तु नियम।

दिशा का महत्व: घर की रसोई दक्षिण पूर्व यानी अग्नि कोण में होना उत्तम माना जाता है। किचन ऐसी जगह पर होना चाहिए जहां से मुख्य दरवाजे के बाहर से किचन का चूल्हा न दिखाई दे। खाना बनाते वक्त आपका मुख पूर्व दिशा की ओर रहना चाहिए। यह दिशा ग्रहों के राजा सूर्य की दिशा मानी जाती है।

शौचालय के साथ कुछ नहीं: रसोई और शौचालय को एक साथ नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य और धन पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता है। यह आपके घर की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकता है।

सफाई का महत्व: रसोई और गैस स्टोव को नियमित रूप से सफाई करना चाहिए। गंदा रसोई घर, घर को कभी भी फलने फूलने नहीं देगा और ऐसे घरों में नकारात्मक ऊर्जाओं का आगमन होता है।

द्वार के बाहर कुछ न दिखाएं: रसोई के गैस स्टोव या चूल्हा आदि को घर के मुख्य दरवाजे के बाहर से नहीं दिखाना चाहिए। ऐसा करने से बड़ा दोष माना जाता है, और इससे घर से बीमारियाँ नहीं जाती और आर्थिक स्थिति भी कमजोर  होती है।

दक्षिण और पूर्व दिशा में स्थान दें: रसोई का सामान रखने के लिए स्लैब, अलमारी आदि को दक्षिण या पश्चिम दिशा में बनाना चाहिए। इसके अलावा, आप मसालों और अनाज को इकट्ठा करने के लिए वायव्य कोण का इस्तेमाल कर सकते हैं।

किचन में कभी न रखें झाड़ू: किचन में हम सभी आमतौर पर एक गलती करते हैं जो है सिंक के नीचे कबाड़ और कूड़ादान रखना जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. सिंक के पास गैस चूल्हा नहीं होना चाहिए. अगर ऐसा है भी तो दोनों के बीच कोई ऐसा सामान रख दें, जिससे गैस और सिंक के बीच दूरी बनी रहे. किचन में झाड़ू भी नहीं रखनी चाहिए. जिन चीजों की जरूरत न हो उन्हें बाहर कर दें. किचन में कभी भी झूठे बर्तन न छोड़ें. 

बड़ी खिड़कियाँ: रसोई को बड़ा बनाने के लिए खिड़कियों को बड़ा बनाने का प्रयास करें। वास्तु के अनुसार, रसोई का स्थान दक्षिण पूर्व में होना चाहिए, जो अग्नि कोण माना जाता है। इस दिशा के साथ ही, आप अपने रसोई को उत्तर पश्चिम या पूर्व मध्य दिशा में भी बनवा सकते हैं।

इस तरह रखें सामान: बिजली के उपकरण जैसे माइक्रोवेव, मिक्सी आदि, बिजली उपकरणों को आप दक्षिण पूर्व कोने में रख सकते हैं। इसके अलावा बर्तन स्टैंड या कोई अन्य भारी वस्तु दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखें। रसोई की पूर्व और उत्तर दिशा में कोई हल्का सामान रखना चाहिए।

रसोई वास्तु का पालन करके आप अपने घर को पॉजिटिव ऊर्जा से भर सकते हैं और अपने जीवन को सुखमय बना सकते है

 
 

🎤 Want to Create Stunning AI Voiceover Videos? 🔥

🚀 Try Fliki AI – your ultimate tool for turning text into professional videos with voiceovers! Perfect for YouTube, Reels, and social media 📱

🌟 Try Fliki AI Now!

Verified by MonsterInsights